Friday 3 November 2017

BIGG BOSS: 11

सलमान का होश उड़ाने वाला फैसला,विकास गुप्ता..शिल्पा शिंदे घर से बाहर!

इस बार वीकेंड के बाद सलमान खान के तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। ऐसी खबर है कि कलर्स चैनल के साथ सोशल मीडिया पर पूरी तरफ से शिल्पा के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है। बिग बॅास के घर में विकास गुप्ता के खिलाफ शिल्पा की हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है। हर कोई यह मांग कर रहा है कि सलमान खान को विकास गुप्ता का साथ देते हुए शिल्पा और अाकाश ददलानी के खिलाफ कड़ा फैसला लेना की मांग की है।


ऐसा माना जा रहा है कि इस वीक की रिपोर्ट कार्ड सलमान खान के लिए बना दी गई है। इस कार्ड में लग्जरी टास्क,शिल्पा और विकास की लड़ाई,आकाश और शिल्पा की हरकत,विकास का घर से भागना और बिग बॅास को घर से निकलने के लिए 2 करोड़ का प्रस्ताव देने जैसे पाइंट शामिल किए गए हैं।


ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान घर के सभी सदस्यों को कड़ी फटकार लगाने वाले हैं। यानी कुलमिलाकर वीकेंड का वार आप सभी के लिए धमाकेदार होने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई लोगों ने सलमान से बिग बॅास में दुश्मनी मोल ली है..

कुशाल टंडन
कुशाल ने बिग बॅास सीजन 7 में वीजे एंडी को धक्का मारा था। जिसके बाद सलमान के साथ भी उनकी बहस हो गई थी। उन्हें घर से बाहर निकाला गया था।

आकाशदीप सहगल
'बिग बॉस' सीजन 5 के कन्टेस्टेंट आकाशदीप सहगल ने सलमान पर आरोप लगाया है कि सलमान ने उनके करियर को तबाह कर दिया. बता दें कि शो के दौरान आकाशदीप और सलमान में कुछ अनबन हुई थी।आकाशदीप का कहना है कि सलमान कभी उस लड़ाई को भूल नहीं पाए।

इमाम सिद्दीकी
बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट रहे इमाम सिद्दीकी की भी सलमान के साथ बहस हुई थी। सलमान ने उन्हें अपने साथ ठीक से बर्ताव करने के लिए चेताया था।

प्रियंका जग्गा
प्रियंका जग्गा ने भी अपनी सारी सीमाएं पार कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सलमान से भी बुरे तरह से व्यवहार किया। उन्हें अपने बर्ताव के लिए घर से बाहर निकाल दिया गया।

ओम स्वामी
बिग बॅास में ओम स्वामी के बुरे व्यवहार ने सलमान तक को हैरान कर दिया था। उन्हें भी घर से निकाल दिया गया था।

करिश्मा तन्ना
सलमान को लेकर बाकी कंटेस्टेंट ने उन्हें छेड़ा तो इस दौरान करिश्मा नाराज हो गईं और रोने लगीं। वहीं इसे देख सलमान शॉक हो गए और शो से वॉक आउट कर लिया।

सपना भवनानी
बिग बॉस के सीजन 6 में कंटेस्टेंट के तौर पर आईं सपना भवनानी ने सलमान के साथ शो में बहुत बार झगड़ा किया। दोनों के बीच कई बार बहस बाजी हुई। उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान से डरती नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment