Friday, 3 November 2017

3 ब्लॉकबस्टर के बाद चौथी फिल्म के लिए तैयार ये सुपरहिट जोड़ी!

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का इंतजार सिर्फ फैंस को नहीं.. बल्कि इंडस्ट्री को भी होता है। लिहाजा, उनकी एक फिल्म रिलीज नहीं होता.. कि आने वाले फिल्म पर चर्चा शुरु हो जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं साहिर लुधयानवी बॉयोपिक की।  भंसाली प्रोडक्शन की इस फिल्म से काफी नाम जुड़ चुके हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फेवरिट दीपिका पादुकोण फाइनल मानी जा रही हैं।

जी हां, रामलीला.. बाजीराव मस्तानी.. पद्मावती के बाद अब संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर धमाका करने वाली है। दीपिका के साथ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन फाइनल माने जा रहे हैं।  यहां जानें किन किन एक्टर्स का नाम इस फिल्म से जुड़ चुका है-

शाहरुख खान जबसे इस बॉयोपिक फिल्म की चर्चा शुरु हुई.. शाहरुख खान का नाम जुड़ गया। कुछ मौकों पर दोनों साथ भी देखे गए। लेकिन धीरे धीरे यह अफवाह शांत हो गई।

प्रियंका चोपड़ा फिर फिल्म में अमृता प्रीतम के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया। लेकिन यहां भी बात नहीं बनी।


इरफान खान फिर फिल्म से इरफान खान का नाम जोड़ा गया। इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा को लगभग फाइनल ही माना जा रहा था।

ऐश्वर्या राय फिर फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी भी फाइनल माने जानी लगी।

अभिषेक बच्चन खैर, ऐश्वर्या तो नहीं.. लेकिन अभिषेक बच्चन को अब तक साहिर लुधयानवी के किरदार में फाइनल माना जा रहा है।

दीपिका पादुकोण यदि दीपिका भी फाइनल हो जाती हैं.. तो पहली बार अभिषेक बच्चन और दीपिका की जोड़ी साथ दिखेगी।

Download video song easily from vidmate.

सलमान खान की फिल्म कर दी REJECT

हॉट एक्टर.. सलमान खान की फिल्म कर दी REJECT.. ये थी वजह!

हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के फाइनल कास्ट की घोषणा की गई है। फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडींस, बॉबी देओल, फ्रैडी दारुवाला, साकिब सलीम और डेजी शाह फाइनल हैं। फिल्म के निर्देशक होंगे रेमो डिसूजा.. जबकि प्रोड्यूसर है रमेश तौरानी। फिल्म 9 नवंबर से फ्लोर पर आ जाएगी। रेस 3 की शूटिंग अबु ढ़ाबी और मुंबई में होगी। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि रेस 3 के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। 

इस मामले पर हॉट एक्टर सिद्धार्थ ने कहा, हां बात शुरु हुई थी। मैं रमेश तौरानी और सलमान खान.. दोनों के साथ ही काम करना चाहता था। लेकिन मेरे पास समय की कमी थी। वो अभी ही फिल्म की शूटिंग शुरु करना चाहते हैं.. लेकिन मैं कई प्रोजेक्ट्स में बंधा हूं।

फुल एक्शन धमाका कोई शक नहीं कि 2018 में सलमान खान का फुल एक्शन धमाका होने वाला है। निर्माता की मानें तो यह 'रेस' फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। फिल्म की कहानी रेस, रेस 2 से काफी अलग होने वाली है।


इंटरनेशनल लोकेशन फिल्म मुख्य तौर पर इंटरनेश्नल लोकेशन पर शूट की जाएगी। नवंबर से शूटिंग मुंबई में शुरु होगी। फिर उसके बाद लगभग सारी शूटिंग विदेश में ही फिल्माई जाएगी।


पहली बार निगेटिव रोल फिल्म में सलमान खान विलेन की भूमिका में होंगे।गौरतलब है कि सलमान खान इस तरह का रोल नहीं निभाना चाहते थे लेकिन रेस 3 का किरदार उन्हें निगेटिव होने के बावजूद कूल लगा और वो इसे मना नहीं कर पाए।


जैकलीन फर्नांडीस वहीं,जैकलीन ने कहा, रेस 3 ऐसी फिल्म है.. जहां अंत तक संस्पेंस बना रहेगा। जहां तक मेरे किरदार की बात है तो यह फाइनल है इस बार में जबरदस्त एक्शन करने वाली हूं।

Download video song easily from vidmate.


टाईगर' की पहली झलक हो गई लीक




First LOOK: 'टाईगर' की पहली झलक हो गई लीक.. धमाकेदार.. सुपरहिट!

2018 में आने वाली धमाकेदार सीक्वल फिल्म 'बागी 2' को लेकर काफी बेसब्री है। टाईगर श्राफ, दिशा पटानी, प्रतीक बब्बर और शानदार एक्टर मनोज बाजपेयी फिल्म में मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बहरहाल, अब फिल्म के सेट टाईगर का लुक लीक हो चुका है।

निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि बागी 2 में वह टाईगर को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करना चाहते हैं.. जैसा दर्शकों ने आज तक नहीं देखा होगा। बहरहाल, टाईगर के लुक से निर्देशक की बात सच होती दिख रही है।

अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। यह पार्ट पहली फिल्म से कहीं ज्यादा बड़ी होने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म से बॉलीवुड में नए ट्रेंड्स सेट किये जाएंगे। इसे अब तक की सबसे मंहगी एक्शन फिल्म माना जा रहा है।

सबसे बड़ी एक्शन फिल्म
निर्देशक इस फिल्म को इंटरनेश्नल स्तर का बनाना चाहते हैं। जिसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे.. खासकर एक्शन के मामले में। डाइरेक्टर अहमद खान इस सीक्वल फिल्म के लिए थाईलैंड, हांग कांग, लॉस एजिंलिस और चीन से तकनीशियन लाने वाले हैं।

टाईगर का दो लुक
बागी 2 में टाईगर श्राफ दो बिल्कुल अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं। एक लुक जिसमें वे छोटे बालों में नजर आएंगे.. और दूसरा लुक जहां वे बिना बालों के नजर आएंगे।

ये होंगे विलेन
साजिद नाडियावाला इस फिल्म से प्रतीक बब्बर को री-लांच करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म उनका रोल काफी खतरनाक होने वाला है। प्रतीक फिल्म के लिए अगस्त से तैयारी में लग जाएंगे।

दिशा का किरदार
रिर्पोट्स की मानें तो.. अपनी पहली फिल्म एमएस धोनी की तरह दिशा पटानी इस फिल्म में भी हादसा का शिकार बनेंगी और मर जाएंगी। फिर टाईगर उनकी मौत का बदला लेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि दिशा का किरदार काफी छोटा है.. लेकिन बेहद महत्वपूर्ण है।

इस फिल्म की रीमेक
माना जा रहा है कि बागी 2 तेलुगु फिल्म क्षणम की रीमेक होगी। पहले इस रीमेक के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ को फाइनल किया जा रहा था।

फिल्म क्लैश
टाईगर श्रॉफ की इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी हैं और फिल्म अप्रैल 2019 में रिलीज़ हो रही है। इस के साथ क्लैश हो रही है कंगना रनौत की मणिकर्णिका।

ucbrowser is one of the best browser,  for search video, old song, sad songs, latest song

अक्षय कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर की तैयारी




अजय देवगन के बाद.. अब अक्षय कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर की तैयारी!

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी' काफी चर्चा बटोर रही है। पहले सलमान खान और करण जौहर का एक होना.. फिर सलमान का बीच में ही प्रोजेक्ट को छोड़ देना। अजय देवगन की फिल्म से टक्कर.. वैगेरह वैगेरह..
बहरहाल, अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा फाइनल हो चुकी हैं। जी हां, कुछ समय पहले कैटरीना कैफ का नाम भी सामने लाया जा रहा था.. लेकिन फिल्म में कैट नहीं.. बल्कि परिणीति फाइनल हैं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन से ब्लॉकबस्टर का स्वाद चखा है। कोई शक नहीं अक्षय कुमार के साथ उनकी अगली फिल्म भी सुपरहिट साबित होगी। बता दें, फिल्म 'केसरी' सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है।

सारागढ़ी की लड़ाई
सबसे पहले तो आपको बता दें कि ये भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। इसमें 21 सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी।

अफगानों ने हमला किया
1987 में नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर स्टेट 12 हज़ार के करीब अफगानों ने हमला किया था। उनका मकसद लोखार्ट के किलों पर कब्ज़ा करना था। इन किलों को महाराजा रणजीत सिंह ने बनवाया था।

युद्ध की शुरुआत
तब एक दिन अफगानों ने सारागढ़ी पर हमला कर दिया। सरदार गुरुमुख सिंह ने ब्रिटिश कमांडर को हमले की सूचना दी और तत्काल प्रभाव से सेना की मांग की। लेकिन आनन फानन में वो सेना भेजने में असमर्थ रहे।

पहला शिकार बनें भगवान सिंह
मदद की उम्मीद लगभग टूट चुकी थी,लांस नायक लाभ सिंह और भगवान सिंह ने गोली चलाना शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में आये पश्तूनों की गोली का पहला शिकार बनें भगवान सिंह, जो की मुख्य द्वार पर दुश्मन को रोक रहे थे।

खूब लड़े
21 सिखों ने हज़ारों की संख्या में अफगानों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने किले पर कब्जा करने के लिए दीवार तोड़ने की दो असफल कोशिशें की।

पठानों को उतारा मौत के घाट
हवलदार इशर सिंह ने नेतृत्व संभालते हुए,अपनी टोली के साथ "जो बोले सो निहाल,सत श्री अकाल" का नारा लगाया और दुश्मनों से जमकर लड़ाई लड़ी। उन्होंने 20 से अधिक पठानों को मौत के घात उतार दिया।

सुबह से रात हो गई
लड़ते-लड़ते सुबह से रात हो गई। अंततोगत्वा सभी 21 रणबांकुरे शहीद हो गए। जीते जी उन्होंने उस विशाल फ़ौज के आगे आत्मसमर्पण नहीं किया।


ucbrowser is one of the best browser,  for search video, old song, sad songs, latest song

200 करोड़ क्लब में जाने को तैयार है गोलमाल अगेन

200 करोड़ क्लब में जाने को तैयार है गोलमाल अगेन, अब तक इतना कलेक्शन




गोलमाल ने 7 दिन में कमाए 164 करोड़ रुपये, ये रहा हर दिन का कलेक्शन
Fri 30.14 cr, Sat 28.37 cr, Sun 29.09 cr, Mon 16.04 cr, Tue 13.25 cr, Wed 10.05 cr, Thu 9.13 cr. Total: ₹ 136.07 cr.

गोलमाल अगेन लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है. सौ करोड़ क्लब के बाद अब ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है. दिवाली पर रिलीज हुई गोलमाल अगेन ने अब तक 182.94 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

फिल्म ट्रेड के जानकारों के अनुसार इस हफ्ते ही गोलमाल अगेन 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. इसने पिछले शुक्रवार को 7.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. शनिवार को फिल्म ने 10.61 करोड़ रुपये कमाई की, वहीं रविवार को 13.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया. सोमवार को 4.33 करोड़, मंगलवार को 4.02 करोड़, बुधवार को 3.78 करोड़ और गुरुवार को 3.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. गोलमाल अगेन की कुल कमाई 182.94 करोड़ रुपए हो चुकी है.

फिल्म के 200 करोड़ का कलेक्शन करते ही ये एक और रिकॉर्ड बना लेगी. गोलमाल अगेन भारत की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसने इतना ज्यादा कलेक्शन किया. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, तब्बू और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है.

गोलमाल अगेन का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जिसमें से लागत 80 करोड़ और प्रोमोशन के 20 करोड़ रुपये हैं. खबरों के मुताबिक गोलमाल अगेन फिल्म के सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल और ओवरसीज राइट्स पहले से ही बिक चुके हैं, जिसकी वजह से फिल्म पहले ही ऑन पेपर प्रॉफिट में ही है. गोलमाल अगेन को 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

Download video song easily from vidmate.



Wednesday, 1 November 2017

गौरव से गौरी अरोड़ा बनने का सफर

ट्रांसजेंडरः गौरव से गौरी अरोड़ा बनने का सफर


साल 2015 में ब्रूस जेनर ने अपने आप को ट्रांसजेंडर महिला के रूप में तब्दील कर दुनिया को चौंका दिया था.
हालांकि इससे वो कई लोगों के निशाने पर आ गए, लेकिन इससे दुनिया में लिंग पहचान की दुविधा से गुज़र रहे कई लोगों को इससे नई आस बंधी थी.
भारत में अब भी सेक्सुअल आइडेंटिटी बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है.
सामाजिक नज़रिए को देखते हुए भारत में लोग छिपते-छुपाते ही अपना लिंग परिवर्तन करवाते हैं.
हाल ही में एक रियलिटी शो के कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा ने लिंग परिवर्तन कर ख़ुद को गौरी अरोड़ा में तब्दील कर लिया.
गौरी अरोड़ा ने बीबीसी से अपने जीवन और ट्रांसजेंडर महिला बनने के सफ़र को साझा किया.

उनका ताल्लुक दिल्ली के रूढ़िवादी परिवार से है. उम्र है 23 साल. गौरी बताती हैं कि आठ से 12 साल की आयु के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि वो आम बच्चों से अलग हैं.
उनका कहना है कि उन्हें लड़कियों के कपड़े पसंद थे. वो लड़कों की तरफ आकर्षित होते थे. जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला वो मज़ाक का पात्र बनते चले गए.
गौरी को अपनी इन भावनाओं के लिए पिता की क्रूरता का सामना भी करना पड़ा.
गौरी के मुताबिक़, मारपीट तो उनके लिए आम बात थी. कभी गरम चाकू से जलाया जाता, तो कभी उन्हें कमरे में बंद कर दिया जाता था. कभी उन्हें खाना नहीं दिया जाता था, तो कभी घर से निकाल देने की धमकी दी जाती थी.

गौरी बताती हैं कि जब वो 10 साल की थीं तो चार लड़कों ने उनके साथ बलात्कार किया. पुलिस में शिकायत करने पर पुलिसवालों ने शिकायत को नज़रअंदाज़ करते हुए उन्हें ही दोषी माना.
उस दौर को याद करते हुए गौरी कहती हैं, "मुझे उस दौरान इस बात का एहसास हो गया कि अपने दिल की आवाज़ को दबाकर दुनिया के हिसाब से जीना ही मेरे लिए बेहतर होगा. मैंने वैसा ही किया, क्योंकि उस वक़्त मैं घर छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता था."
गौरव से गौरी अरोड़ा के सफ़र के बारे में गौरी कहती हैं, "20 साल की उम्र में दोस्तों के साथ मुंबई घूमने आया तो मॉडलिंग में अपनी किस्मत आज़माने के बारे में सोचा. मॉडलिंग के दौरान दिल्ली में मशहूर डेटिंग रियलिटी शो का ऑफ़र मिला".
गौरी का कहना है, " शो के ही एक पुरुष सेलिब्रिटी मेहमान से मुझे प्रेम हो गया. हम दोनों ने कुछ खूबसूरत लम्हें साथ गुज़ारे. चंद दिनों बाद मुझे पता चला कि वो मुझे धोखा दे रहा है.इसके बाद मैं टूट गई और शो से निकल गई."
शो के ज़रिए गौरव को पता चला कि वो बाईसेक्सुअल हैं.

इससे नाराज़ परिवारवालों ने गौरी की ज़बरदस्ती शादी करवानी चाही. पर गौरी ने शादी से इनकार कर दिया और मुंबई में रहकर लिंग बदलवाने का फ़ैसला किया.
फिलहाल गौरी ने चेहरे की सर्जरी करवाई है. गौरव को गौरी में तब्दील होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए उन्हें रोज़ महंगी और ताक़तवर हार्मोनल दवाइयां लेनी पड़ती हैं.
उनके गुप्तांग की सर्जरी के लिए फ़िलहाल डॉक्टरों ने हरी झंडी नहीं दी है.
गौरव के गौरी बनने की ख़बर सुनकर उनके परिवार ने उनसे अपना नाता तोड़ लिया है.

भावुक गौरी कहती हैं, "मेरे परिवार को मेरा मज़ाक बने रहना पसंद था, लेकिन मेरे इस रूप को अपनाना पसंद नहीं है. मेरे घरवाले घर के कुत्ते के बिना नहीं जी सकते, पर उन्हें ख़ुद की औलाद के बिना जीना मंज़ूर है. मेरी हकीक़त जानने के बाद मेरे कई दोस्तों ने भी मुझसे नाता तोड़ लिया है.''
गौरी के मुताबिक़ लोग उन पर आज भी हंसते हैं, पर उन्हें समझ नहीं आता कि आख़िर लोग उन पर हंसते क्यों हैं?
जबकि गौरव को यह बात भी बखूबी पता है कि समाज ट्रांसजेंडर्स का सिर्फ़ मज़ाक ही उड़ाता है.

गौरी इन दिनों ट्रांसजेंडर काउंसलिंग कर रही हैं. उनका सपना है कि वो अपने आप को फ़िल्म इंडस्ट्री में एक सफल महिला के रूप में स्थापित करें और भारत के ट्रांसजेंडरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें.
गौरी का मानना है, "यह सब इतना आसान भी नहीं है क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रांसजेंडर्स के साथ काम करने से कतराती है. पर मुझे यकीन है कि जिस तरह से हॉलीवुड ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को अपनाया है, उसी तरह हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी हमें अपनाएगी.
ज़िंदगी भर मज़ाक और ज़िल्लत सह चुकीं गौरी अब और मज़ाक नहीं बनाना चाहती हैं. वह भी दूसरों की तरह समाज से इज़्ज़त और सम्मान चाहती हैं.

स्पि‍ट्जविला शो के गौरव बन गए हैं गौरी अरोड़ा

स्पि‍ट्जविला शो के गौरव बन गए हैं गौरी अरोड़ा


टीवी रियलिटी शो 'स्प‍िट्जविला 8' के गौरव अरोड़ा आपको याद हैं? वही मसकुलर बॉडी और शानदार लुक्स में नजर आने वाले मैचो मैन. लेकिन अगर अब आप उन्हें देखेंगे तो यकीनन पहचान नहीं पाएंगे क्योंकि अब गौरव, गौरव से गौरी बन चुके हैं.
गौरव अरोड़ा ने खुद को एक खूबसूरत लड़की के रूप में बदल लिया है. कहने का मतलब है खुद को बायसेक्शुअल कहने वाले गौरव अब लड़की बन चुके हैं और उनका यह नया अवतार वाकई बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. पहली बार इंडियन टीवी शो पर अपने बायसेक्शुअल होने का प्रचार करने वाले गौरव अपने इस नए अवतार को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं.