Showing posts with label DHOOM मचाने की तैयारी आमिर शाहरूख और सलमान. Show all posts
Showing posts with label DHOOM मचाने की तैयारी आमिर शाहरूख और सलमान. Show all posts

Monday, 6 November 2017

DHOOM मचाने की तैयारी आमिर शाहरूख और सलमान

DHOOM मचाने की तैयारी आमिर शाहरूख और सलमान करोड़ों की ब्लॉकबस्टर


आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में खबर थी कि यशराज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा के लिए और आमिर खान की नई दोस्ती के लिए फिल्म में शाहरूख खान एक कैमियो करेंगे। लेकिन लीजिए जनाब, यशराज फिल्म्स, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को सबसे बड़ी फिल्म बनाने में जुट गया। और इसके लिए आदित्य चोपड़ा ने अपने टाईगर को कैमियो के लिए मना लिया है।

जी हां, सूत्रों की मानें तो फिल्म में शाहरूख के बाद, अब सलमान खान भी कैमियो करते नज़र आएंगे। यशराज से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 90 करोड़ की ये फिल्म अब 100 करोड़ की हो चुकी है।

फिल्म में ना बजट से कोई कंप्रोमाइज़ हो रहा है और ना ही किसी भी लोकेशन के लिए। दुनिया के बेस्ट तकनीकी लोग इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और ये यशराज फिल्म्स का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। वैसे जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें -
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग
फिल्म के लोकेशन से सेट की पहली तस्वीर थी और आप थोड़ कनफ्यूज़ हो जाएंगे। दरअसल, माना जा रहा था कि फिल्म पाईरेट्स ऑफ द कैरिबियन पर आधारित है। लेकिन आमिर ने साफ कहा कि फिल्म का समुद्री लुटेरों से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि सेट से आई पहली तस्वीर को देखकर आपको जॉनी डेप के ब्लैक पर्ल की याद ज़रूर आ जाएगी।

70 प्रतिशत प्रॉफिट की डिमांड
सूत्रों की मानें तो आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए 70 प्रतिशत प्रॉफिट की डिमांड की है। अब ऐसा करने की कोई भी और एक्टर तो सोच भी नहीं सकता। लेकिन आमिर खान को कोई ना नहीं करता। और इसलिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने आमिर खान की ये शर्त मान भी ली है।
फिल्म की मुख्य किरदार आमिर ने साफ साफ कहा है कि फिल्म की मुख्य लीड फातिमा सना शेख है और उसके इर्द गिर्द ही पूरी कहानी घूमती है। इस बात से कैटरीना कैफ काफी नाराज़ भी हैं।

कैटरीना बनी हैं योद्धा माना जा रहा है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना कैफ एक राजुकमारी बनेंगी जो योद्धा भी होगी। ठीक बाहुबली की देवसेना की तरह। वहीं फिल्म के सेट से आई ताज़ा तस्वीरें भी ये बयान कर रही हैं कि फिल्म भव्य होने वाली है।

फातिमा - आमिर की नज़दीकी फातिमा सना शेख और आमिर खान की नज़दीकी पर कहीं ब्लाईंड आइटम बन रहे हैं तो कहीं खुले आम उन पर लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इन अफवाहों पर आमिर खान ने फिलहाल कोई तवज्जो नहीं दी है। आमिर ने सीधे कहा कि मैं बहुत ज़्यादा खुश हूं कि फिल्म की हीरोइन फातिमा है।

आमिर ने लीक की तस्वीरें? 
फातिमा सना शेख ने फिल्म के लिए एक स्क्रीन टेस्ट दिया था। इस बात की खबर केवल आमिर खान और यशराज प्रोडक्शन्स के कुछ लोगों को थी। लेकिन फातिमा का स्क्रीन टेस्ट लुक लीक हो गया था और लोगों ने दबी ज़ुबान से इसका ज़िम्मेदार आमिर खान को बताया।
फातिमा को मिला लोगों का साथ फातिमा का लुक टेस्ट वाकई शानदार था और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया और माना जा रहा है कि इसी प्रेशर में आदित्य चोपड़ा को फातिमा सना शेख को फिल्म के लिए साइन करना पड़ा।

सलमान का प्रेशर वहीं फिल्म के लिए सलमान खान ने भी काफी प्रेशर डाला। दरअसल, फिल्म के लिए एक और हीरोइन की तलाश थी और अंत में ये रोल मिला कैटरीना कैफ को। हालांकि शुरू से कैटरीना से जुड़े सूत्रों ने साफ किया कि कैटरीना कैफ को फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया।