Showing posts with label सही हेयर कट आपकी पर्सनैलिटी को दे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक. Show all posts
Showing posts with label सही हेयर कट आपकी पर्सनैलिटी को दे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक. Show all posts

Sunday, 3 December 2017

सही हेयर कट आपकी पर्सनैलिटी को दे डिफरेंट और स्टाइलिश लुक


रोज़-रोज़ नया हेयर स्टाइल बनाना शायद मुश्किल लगे पर सही हेयर कट को चुनकर आप अपनी पर्सनैलिटी को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। सखी से जानें कुछ हेयर कट्स के
स्टाइलिश अंदाज़
रोज़-रोज़ नया हेयर स्टाइल बनाना शायद मुश्किल लगे पर सही हेयर कट को चुनकर आप अपनी पर्सनैलिटी को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। सखी से जानें कुछ हेयर कट्स के
बारे में।

एक्सपर्ट टिप्स
सेवन शेड्स सलॉन, फरीदाबाद की हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट पुनीति चौधरी के मुताबिक, अगर आप वर्किंग हैं तो आपको ऐसा हेयर कट करवाना चाहिए, जिसकी देखभाल आप खुद कर सकें। मसलन अगर लंबे बालों के साथ आप कई लेयर कट रखना चाहती हैं तो आपके लिए हर समय बाल खुले रख पाना संभव नहीं है। ऐसे में आपको फ्रंट कट और स्ट्रेट बाल रखने चाहिए,जिन्हें आप ज़रूरत पडऩे पर बांध भी सकें। 

चेहरा अगर हार्ट शेप का है तो इस पर फ्रेमिंग लेयर्स हेयर कट $खूब फबेगा। ऐसे चेहरे पर फोरहेड और चीक्स का$फी ब्रॉड होता है। ऐसे में बालों की कुछ लेयर्स चीक्स पर आएंगी तो चेहरे को छोटा दिखाया जा सकता है। बाल लंबे हैं तो लेयर्ड वेव्स करवाएं, वहीं छोटे बालों के लिए बाउंसी बॉब कट फबेगा।

ओवल फेसकट के लिए आप शॉर्ट या लॉन्ग लेंथ दोनों ही रख सकती हैं। वर्किंग हैं तो ब्लंट कट कराने के बजाय लेयर या थ्री लेयर कराएं। बाल अगर हलके हैं तो ब्लंट कट करवाने से बचना चाहिए।


राउंड फेस पर थ्री स्टेप कटिंग ही करवाएं।  इसकी लेयर्स की लेंथ चिन तक ही करवाएं। फ्रंट से छोटा न करवाएं।
फॉर गल्र्स

साइड लेयर कट
किसी भी प्रकार के बालों और फेसकट के लिए यह साइड लेयर कट अच्छा लगता है। कर्ली और वेवी बालों पर भी यह स्टाइल जंचता है। इसके लिए बालों को वेट ड्रायर से सेट करें। ध्यान रखें, बालों को उसी ओर सेट करें, जो आप पर सूट करता हो। साइड लेयरिंग फेस को यंग लुक देने के साथ ही मॉडर्न भी बनाती है। बालों पर कलर हो तो लेयरिंग स्टाइल काफी स्टाइलिश लुक देगी। बालों की पोनी बनाकर क्लिप से इनको एक अलग अंदाज़ दिया जा सकता है।

शैग कट
बालों को शॉर्ट के साथ हेवी दिखाना चाहते हैं तो शैग हेयर कट करवाएं। इनमें कुछ बाल फोरहेड पर आते हैं, जिससे बालों को वॉल्यूम मिलता है। अगर बाल हलके हों तो इस कट को आज़माकर देखें।