Showing posts with label युवक को बॉलकनी से क्यों फेंका. Show all posts
Showing posts with label युवक को बॉलकनी से क्यों फेंका. Show all posts

Sunday, 10 December 2017

Delhi Ncr friends thrown assam youth from balcony


अभी हत्या किसने की है? इसका पता नहीं चल सका है। घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। सनलाइट थाना क्षेत्र में चल रही पार्टी में हुए झगड़े में दोस्तों ने असम निवासी युवक विजय राय (32) को तीसरी मंजिल की बॉलकनी से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी हत्या किसने की है? इसका पता नहीं चल सका है। घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक के दो दोस्तों ने ही पार्टी के दौरान हुए झगड़े में उसे बॉलकनी से नीचे फेंका। पुलिस दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक हरिनगर आश्रम इलाके के मकान नंबर-248 में रहता था। उसके साथ उसके दो दोस्त दीपक और सुजीत भी रहते हैं।

शनिवार रात 12:40 बजे पीसीआर को इस वारदात की सूचना मिली। पुलिस ने तुंरत विजय को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि दीपक और सुजीत के साथ विजय का झगड़ा हुआ था।

उसके कुछ देर बाद वह संदिग्ध हालात में विजय बॉलकनी से नीचे गिरा मिला। दोनों दोस्तों ने भी बॉलकनी से गिरने की बात बताई है, लेकिन कमरे के अंदर खून के धब्बे भी मिले हैं।

मजाक-मजाक में दोस्त को मारी गोली

जामिया नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात शराब पीने के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मजाक-मजाक में गोली मार दी थी। शनिवार देर रात घायल युवक नौशाद की इलाज के दौरान एम्स ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। गोली उसकी दाहिनी कनपटी पर लगी थी। जामिया नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नौशाद (24) अपने परिवार के साथ जामिया नगर के शाहीन बाग इलाके में रहता था। बृहस्पतिवार देर रात नौशाद, आकिब और दो अन्य दोस्त बीयर पी रहे थे। इसी बीच आकिब ने पिस्तौल निकाली और दोस्तों के सामने अपने सटीक निशाने की डींगें हांकने लगा।

उसने नौशाद की कनपटी में सटाकर गोली चला दी। नौशाद खून से लथपथ वहीं पर गिर गया। यह देख तीनों दोस्त मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नौशाद को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आकिब इलाके में ही कबाड़ी का काम करता है। उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Aur Adhik Update ke liye aaj he download kre Vidmate, Aap isse Chhe to videos bhi download kar skte hai...wo bhi bilkull mufft. to aaj he download kre VidMate Without any charge.